Homeमध्यप्रदेशसांसद के प्रयासों से मध्य भारत के मुख्य केंद्र जबलपुर से कोलकाता...

सांसद के प्रयासों से मध्य भारत के मुख्य केंद्र जबलपुर से कोलकाता की नई वायुसेवा शुरू

जबलपुर। जबलपुर से कोलकाता के लिए नई वायुसेवा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह ने डुमना विमानतल में आयोजित कार्यक्रम में वायुसेवा का उद्घाटन किया। वर्चुअली संबोधित करते केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जबलपुर में अपार संभावनाएं हैं। यह मप्र की न्यायिक राजधानी है साथ ही यहां पर्यटन के सुंदर स्थल है और औद्योगिक रूप से भी जबलपुर मध्य भारत का मुख्य केंद्र है और यहाँ से कोलकाता के लिए वायुसेवा प्रारम्भ होने से यहाँ के व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मेरा प्रारंभ से ही प्रयास रहा है कि जबलपुर के विकास के लिये रोजगार के अवसर का सृजन के लिये, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं हेतु और शहर में औद्योगिकीकरण के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यक्ता रही है और मैं केंद्र सरकार और विशेष रूप से नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने मेरे आग्रह पर कोलकाता के लिए पुन: वायुसेवा प्रारम्भ की है। जबलपुर में बड़ी संख्या में बांग्लाभाषी भाई-बहन निवास करते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में व्यापार हेतु लोग कोलकाता जाते हैं, जिनकी लंबे समय से मांग थी कि जबलपुर से कोलकाता के लिए वायुसेवा प्रारंभ की जाए और इसके पूर्व यहां से सीधी वायुसेवा प्रारंभ की गई थी किन्तु वह बंद हो गई और फिर यहां से फ्लाइट प्रारंभ करने का आग्रह सिंधिया जी से किया और उन्होंने इसे पूरा किया। इसके लिए उनके और स्पाइस जेट के अजय सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ।
जबलपुर- कोलकाता की फ्लाइट प्रतिदिन शाम 6.55 पर मुंबई से जबलपुर पहुँचेगी जो 7.15 बजे कोलकाता रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे कोलकाता से जबलपुर आएगी जो 8.50 बजे मुंबई रवाना होगी। केंद्रीय नागरिक विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह, राज्यसभा साँसद विवेक तन्खा वर्चुअल रूप से व केंट विधायक अशोक रोहाणी डुमना विमानतल के कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments