Homeमध्यप्रदेशबालाघाट के नवेवा संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की रक्षा...

बालाघाट के नवेवा संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की रक्षा मंत्री से मुलाकात

मप्र के बालाघाट में नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की।आशय की जानकारी राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहम्मद अयाज़ अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि नवेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा सतत प्रयासरत हैं कि नवोदय विद्यालय स्टाफ को वो सारी सुविधाएं मिले,जिनकी वी पात्रता रखते हैं।

इसी तारतम्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह एवं सदस्य मंडल ने दिल्ली में मुलाकात की।रक्षा मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और पूरे सहयोग के लिए आश्वस्त किया।बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे डाक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।जिन्होंने रक्षामंत्री के समक्ष संघ की मांग को न्यायोचित बताया।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments