राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश में होगा ऐतिहासिक स्वागत : शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रदेश आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। मध्यप्रदेश भाजपा इसकी तैयारियों में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मध्यप्रदेश आगमन पर उनका ऐतिहासिक स्वागत होगा।
वीडी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समय-समय संगठनात्मक विषयों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे 1 जून को भोपाल, 2 जून को जबलपुर में संगठनात्मक कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। 3 जून को जबलपुर से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 1 जून को भोपाल में प्रदेश की कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन का मागदर्शन करेंगे। 2 जून को जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत युवाओं संवाद के बड़े आयोजन में शामिल होंगे।
कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है, नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडक़र भाग रहे
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक परिवार विशेष तक सीमित रह गई है, तो बाकी लोग पार्टी में कैसे काम करेंगे। आज कांग्रेस पूरी तरह देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है, वह पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता ही नहीं सामान्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोडक़र भाग रहे हैं। उनको लगता है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही वह देश और समाज के लिए कुछ भूमिका निभा सकते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं, पूरे विश्व में है।
चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास बनाएगी
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनाएगी।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share