Homeमध्यप्रदेशMorena News : मधुराज सिंह को कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद से...

Morena News : मधुराज सिंह को कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद से हटाया, यह है कारण

Morena News : मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने भितरघातियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में सबसे बड़ी कार्रवाई मुरैना के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर पर हुई है, जिन्हें दिमनी के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए काम करने के आरोप में पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर गुरुवार देर शाम कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह कार्रवाई की है।

आदेश में यह कहा

उक्त आदेश में मधुराज तोमर को कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी (रविंद्र सिंह भिडोसा) के पक्ष में कार्य न करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहे हैं तथा अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खुलेआम अनुचित कार्य करते हुए पार्टी विरोधी कार्य किया है।

गंभीर अनुशासनहीनता माना

कांग्रेस ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए मधुराज सिंह तोमर से 7 दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर मधुराज सिंह को कांग्रेस से निष्कासित भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments