महापौर के प्रत्याशी डॉ. जामदार ने कहा-हमारे पास 15 साल का रोडमैप, जगत बहादुर सिंह ने मांगे 5 साल

जबलपुर। भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार ने टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद राकेश सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके मन में शहर के विकास का सपना है। उनके पास 15 साल का रोडमैप तैयार है। पिछड़ेपन की बात पर उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। जबलपुर आज विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में कई परियोजनाएं और विकास कार्य चल रहे हैं। पहले के और आज के जबलपुर में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता, बल्कि पार्टी चुनाव लड़ती है। इसलिए भाजपा संगठित है एकजुटता से काम करती है। उन्हें कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस में खींचतान है, गुटबाजी है और नेता आपस में ही लड़ते हैं। आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि वे कई राज्यों में गए, लेकिन कितनी सफलता मिली, सब जानते हैं। आम आदमी पार्टी और उसके नेता अराजकता के लिए भी जाने जाते हैं।
सांसद राकेश सिंह का बयान-योग्य, कर्मठ और आदर्श कार्यकर्ता को दिया टिकट
जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा ने डॉ. जितेंद्र जामदार जैसे योग्य कर्मठ और आदर्श कार्यकर्ता को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के हर नगर निगम में बीजेपी की होगी जीत। बीजेपी में चयन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। एक ही कद के हमारे पास कई कार्यकर्ता हैं। चयन सिर्फ एक का करना होता है। एआइएमआइएम की एंट्री से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
15 साल उनको दिए, सिर्फ 5 साल मुझे दीजिये- जगत बहादुर सिंह अन्नू
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहरवासियों से यही आग्रह किया है कि सुनियोजित शहर विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए ही वे चुनाव मैदान मे उतरे हैं। जन-जन से वे यही कह रहे हैं कि आपने 15 साल भाजपा को मौका दिया है, मुझे सिर्फ 5 साल का अवसर प्रदान कर के देखिये नगर का सुनियोजित विकास सभी के सामने होगा। वे लोगों से यह भी कह रहे हैं कि महापौर एक महत्वपूर्ण और जि़म्मेदारियों से परिपूर्ण पद है, लिहाजा इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति का चुनाव करें जिसे नगर निगम की कार्यशैली का करीबी अनुभव हो और जनहित में जिसके द्वारा किये गए कार्य उसकी कार्यकुशलता का आधार हों।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share