महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा-दिग्विजय सिंह पर दर्ज हो मामला

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास बैरसिया तहसील में पिछले दिनों गायों के शव और कंकाल मिले थे। दरअसल भारती गौशाला के पास एक मैदान है, जहां गायों के शव मिले थे। इस मामले में प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि ये गौशाला भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की है। उन्होंने गोशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह के इस राजनैतिक बयान पर मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि गोशाला गायों की होती है, न कि भाजपा या कांग्रेस की। निर्मला शांडिल्य पर तो मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन दिग्विजय सिंह पर भी गोहत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने बिना वजह जंगल के बीच चल रहे 10 गोसदन बंद कर दिए
महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल में बिना वजह जंगल के बीच चल रहे 10 गोसदन बंद कर दिए, जबकि जंगल में गायों को भोजन मिलता था। गायों का निवाला छीनने वाले दिग्विजय सिंह ही हैं। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि का कहना है कि चारागाह के लिए आरक्षित जमीन को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। दिग्विजय सिंह के कारण ही आज यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े अपराधी दिग्विजय सिंह हैं और गो हत्यारे भी हैं। इसलिए उन पर गोहत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share