महालक्ष्मी मंदिर 24 घंटे में तीन बार रूप बदलती है मां लक्ष्मी की प्रतिमा

जबलपुर। जबलपुर में 1100 वर्ष पुराने महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली के दिन 24 घंटे की विशेष पूजा-अर्चना होती है। यहां मां का ऐसा अद्भुत रूप है जो 24 घंटे में तीन बार रूप बदलती हैं। कि इस मंदिर में तांत्रिक साधना करने लोग पहुंचते हैं। इस प्राचीन मंदिर को मुगल शासक औरंगजेब ने खंडित करने की कोशिश की थी, लेकिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा को वो छू भी नहीं पाया था। जबलपुर में हजारों वर्ष पुराने महालक्ष्मी माता के मंदिर की रचना अद्भुत है। वहीं यहां विराजमान माता लक्ष्मी की प्रतिमा 24 घंटे यानी एक दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं. सुबह में प्रतिमा सफेद, दोपहर में पीली तो शाम को नीली हो जाती हैं। सूर्य की पहली किरण मां के चरणों को छूती है। कहा जाता है कि इस मंदिर में सात शुक्रवार को सच्चे मन से कोई आता है तो उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। पचमठा नाम से भी प्रसिद्ध शहर के अधारताल तालाब के पास स्थित यह मंदिर पचमठा मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। मां की महिमा के बारे में लोगों में ऐसी श्रद्धा है कि यहां कंगाल भी मां की कृपा से धनवान बन जाते हैं। पांच गुम्बद की रचना के आधार पर इस मंदिर को पचमठा मंदिर कहा जाता है। यह वर्गाकार मंदिर अधिष्ठान पर निर्मित ह चारों दिशाओं में अर्धमंडप है, गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा पथ बना है. वहीं दीवारों पर बने आलों में योगनियां बनी हैं। मंदिर का द्वार अत्यंत अलंकृत है, सबसे नीचे योगी और उसके दोनों ओर सिंह की आकृतियां हैं। औेरंगजेब भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया पचमठा नाम से भी प्रसिद्ध इस मंदिर ने भी मुगल शासक औेरंगजेब की क्रूरता झेली है। हालांकि मंदिर के अंदर की मां लक्ष्मी की मूर्ति को वह कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया। बताया जाता है कि मंदिर के नीचे अपार धन संपदा है जिसकी रक्षा विषैले सर्प करते हैं।अधारताल तालाब की गहराई में एक मंदिर है। इस मंदिर के नीचे एक तलघर है, लेकिन इसे सैकड़ों साल पहले ही उसे बंद किया जा चुका है। बताया जाता है कि श्रीयंत्र के आधार पर इस मंदिर का निर्माण हुआ है, इसके चार दरवाजे हैं, जो चारों दिशाओं में बने हैं। अंदर गर्भगृभ में गुम्बद में विष्णु चक्र बना है, मंदिर अष्टकमल पर विराजमान है. साथ ही 12 राशियों को प्रदर्शित करते हुए खंभे बने हैं। 9 ग्रह भी विराजमान हैं। दरवाजे में गज और योगनियां बनी हैं. मंदिर के चारों ओर योगनियां बनी हैं, जिसे औरंगजेब ने खंडित कर दिया। दीवाली पर 24 घंटे पूजा दीवाली के दिन यहां 24 घंटे का विशेष अनुष्ठान होता है। दिवाली में सुबह चार बजे मां लक्ष्मी का दूध, दही, इत्र, पंचगव्य आदि से महाभिषेक किया जाता है, जो सुबह सात बजे तक चलता है. इसके बाद माता का श्रृंगार होता है। दोपहर में मां लक्ष्मी की आरती की जाती है। रात में एक बजे पंचमेवा से पूजन किया जाता है। भगवान कुबेर का भी पूजन होता है.

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share