Homeमध्यप्रदेशरामलीला के बीच हो गई महाभारत.. हुआ खूनी संघर्ष

रामलीला के बीच हो गई महाभारत.. हुआ खूनी संघर्ष

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के 2 पक्षों में गुबरा कला में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक पक्ष को गंभीर चोटें आईं हैं। दो लोगों को मेडिकल में भर्ती किया गया है। बेलखेड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल जिले के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुबरा कलां में नवरात्रि में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दो पक्ष किसी बात को लेकर झगड़ गए जिसमें एक पक्ष को गंभीर चोटें आई, वही बेलखेड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा भेजा गया, वही अत्यधिक रक्त के रिसाव के कारण मेडिकल जबलपुर रेफर किया गया। बेलखेड़ा पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश या चुनावी रंजिश के चलते आपसी विवाद के होने से यह घटना घटी है। फिलहाल एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर अवस्था में मेडिकल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
आर्मी डिपो से 7 चोरों ने 4 लाख की खाद्य सामग्री चुराई, पुलिस ने दबोचा
जबलपुर। आर्मी डिपो के अंदर चोरी करना चोरों को मंहगा पड़ा है। केन्ट थाना पुलिस ने 7 चोरों को पकड़ा है, जिन्होंने एंपायर टाकीज स्थित आर्मी डिपो में सेंधमारी कर आर्मी डिपो से 4 लाख कीमत की खाद्य सामग्री चुरा ली। पुलिस ने 4 लाख रूपये कीमत का सामान औऱ घटना मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त किया। पकड़े गए चोरों से सेना भी पूछताछ कर सकती है। जबलपुर के थाना कैन्ट स्थित आर्मी सी.एस.डी. डिपो का मामला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments