मध्यप्रदेश की पहचान देश के श्रेष्ठ संगठन के रूप है : जामवाल

दसों दिशाओं में गूंज रही भाजपा की कीर्ति, विचार परिवार के संगठन मजबूत हो रहे : हितानंद
देवास। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने हमारी कार्यपद्धति विषय पर उद्बोधन दिया। वहीं चतुर्थ सत्र को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने जहां संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी दी, वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य राजनैतिक दलों के बीच के अंतर को रेखांकित किया। तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित संगठन है। हमारे संगठन की एक विशेष कार्यपद्धति है। जिसके आधार पर कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की विचारधारा का विस्तार करते है। उन्होंने कहा कि कार्यपद्धति संगठन की आत्मा है। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने मध्यप्रदेश में संगठन रचना और कार्यपद्धति कार्यकर्ताओं को दी। जिसके आधार पर मध्यप्रदेश की पहचान देश के श्रेष्ठ संगठन के रूप में होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर संगठन की कार्य प्रणाली कैसी होनी चाहिये, संगठन का विस्तार कैसे हो और महिला मोर्चा सरकार की योजनाओं का लाभ किस प्रकार घर घर पहुंचा सके, इसकी जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के भी विचार जाने। सत्र की अध्यक्षता विधायक गायत्रीराजे पंवार ने की।
भाजपा एक व्यापक वैचारिक आंदोलन का अंग
हमारा विचार आज सभी क्षेत्रों में फैला है। समाज के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में हमारा गौरव बढ़ा है। हमें समझने की आवश्यकता है कि आज हमारे विचार के प्रतिकूल लोगों को भी हमारे विचार की जरूरत पड़ रही है। किंतु हमने वह काल भी देखा है जब हमारी पीढिय़ों ने राष्ट्रीयता के विचार के अनथक प्रयास और संघर्ष किए। आज पुन: दसों दिशाओं में हमारी कीर्ति गूंज रही है, विचार परिवार के संगठन मज़बूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस व्यापक विचार परिवार की अंग है। हम सभी को समाज और राजनीति में आदर्श स्थापित कर रही भाजपा की रीति-नीतियों, आदर्शों, सिद्धांतों व विचारों को ध्यान में रख कर ही कार्य करना चाहिए। संघ की शाखा से निर्मित स्वयंसेवक जहाँ जहाँ गए, उन्होंने समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विविध संगठन प्रारंभ किए जो निरंतर देशहित में कार्य करते हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share