Homeताजा ख़बरभाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिया :...

भाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिया : शिवराज

देवास में हुए प्रादेशिक सम्मेलन में वीडी शर्मा ने कहा-लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
देवास। एक समय था जब महिलाओं को कई बंधनों में रहना होता था। कई प्रकार की कुप्रथाओं के कारण महिलायें आगे नहीं बढ़ पा रही थी। भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिये कई योजनाओं का कियान्वयन कर उनको आगे बढ़ाने का काम किया और उसमें सफलता भी हासिल की। वर्तमान में महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ शासकीय नौकरियों में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जब लडक़ी पैदा होती थी तो परिवार को बोझ लगती थी, लेकिन अब हमने इतनी योजनायें बना दी हैं कि उनके जन्म से लेकर विवाह तक का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां दुष्कर्म के 87 मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा हुई है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रादेशिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कही।
भाजपा बलिदान के आधार पर खडा हुआ संगठन है : शर्मा
प्रथम सत्र में उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। पार्टी अलग अलग मोर्चो के माध्यम से सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रही है। महिला मोर्चा की भूमिका उसमें महत्वपूर्ण है। आजाद भारत में देश की सरकार ने दो निशान, दो प्रधान बनाने का प्रावधान किया था। जिसका विरोध हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने किया था तथा राजनैतिक मतभेद के चलते जनसंघ की स्थापना की गई। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान भी इसी आंदोलन में हुआ। भाजपा बलिदान के आधार पर खड़ा हुआ संगठन है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज की भाजपा का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए ही भारतीय जनता पार्टी आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। भाजपा सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करती है।
तृतीय सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं चतुर्थ सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने किया। राज्यसभा सांसद एवं मोर्चा की प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती एश्वर्य बिसवास, प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. नंदनी पाठक, विधायक गायत्रीराजे पंवार, कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मोर्चा महामंत्री माया पटेल, महापौर गीता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments