Homeताजा ख़बरसूडान में फंसे लोगों के लिए मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया हेल्पलाइन...

सूडान में फंसे लोगों के लिए मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सूडान में चल रहें संघर्ष के कारण मध्यप्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों के नागरिक जो सूडान में फसे हुए है इसके लिए मध्यप्रदेश शासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। इस हेल्पलाइन की मदद से जो भी मध्यप्रदेश सहित भारत के अन्य राज्य के लोग जो सूडान में संघर्ष की घड़ी में फसे हुए है। और जो व्यक्ति देश/प्रदेश आना चाहते है। वो सीधे इस हेल्पलाइन नंबर में कॉल करके अपनी समस्या और जानकारी दे सकते है। इस हेल्पलाइन व्यवस्था के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नोडल अधिकारी गृह सचिव गौरव राजपूत रखा है। 

ये हेल्पलाइन नंबर में दे सकते है जानकारी

सूडान में फंसे मप्र /भारत के नागरिक किसी भी प्रकार की मदद के लिए दूरभाष क्रमांक 91-755-2555582 पर कॉल कर जानकारी दर्ज करा सकते हैं। मध्य प्रदेश के निवासी जिनके परिवार के सदस्य अथवा संबंधी जो सूडान में इन दिनों मुश्किल में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर जानकारी दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही सूडान क्राइसिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments