पहली बारिश भी नहीं झेल पाया 303 करोड़ से बना कारम डैम, फूटा तो होगी बड़ी तबाही

भोपाल। धार जिले के धरमपुरी ब्लॉक में कारम नदी बांध परियोजना के तहत बनाया गया मिट्टी का कारम डैम फूटने की कगार पर है। यह बांध 303 करोड़ की लागत से बना है लेकिन, पहली बारिश में ही दरक गया। इससे 9 गांवों के 10 हजार लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बांध का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका था। अभी 342 मीटर जलभराव हो चुका है। अगर बांध फूटा तो बड़ी तबाही हो सकती है। हालांकि रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर और सेना अलर्ट हो चुकी है। रेस्क्यू तेजी से चल रहा है। बांध की स्थिति पर सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि बरगी समेत कई बांधों के लिए पुनर्वास नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष चल रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। गुजरात में भी यही स्थिति है। बांध फूटने की कगार पर पहुंचने के कारण लोग उन्हें गुजरात बुला रहे हैं। बांधों के निर्माण में क्या गड़बड़ी हुई है, इसके लिए वे डीपीआर देखने के बाद ही कुछ कह पाएंगी। लेकिन मेघा पाटकर ने सरकार की नीतियों पर कई सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि धार जिले पर बना यह बांध बच पाता है या नहीं। बारिश के मुहाने पर बांध की स्थिति खतरे की घंटी है। हालांकि सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और 200 जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share