जरा याद उन्हें भी कर लो.. में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया याद

जबलपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास ग्रह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय में जरा याद उन्हें भी कर लो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 जिले के 26 महाविद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी व छात्र-छात्रायें शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के आजादी में योगदान, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालना रहा। छात्र-छात्राओं ने अपनी कुशल अभिनय कला से नाट्य रूप में प्रस्तुत किया, जो कि सराहनीय रहा । संयुक्त आयुक्त अरविंद यादव ने स्वतंत्र भारत की 75 वर्ष की यात्रा को साझा किया। महापौर जगतबहादुर सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने आयोजन को प्रेरणादायक बताया साथ ही तिरंगे के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ. सुलेखा मिश्रा ने किया। जबलपुर व अन्य क्षेत्रों से आये छात्र छात्राओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला। सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत रहा । हिट वॉइस से चर्चा के दौरान डॉ. सुलेखा ने कार्यक्रम की विषय वस्तु को विस्तृत को लेकर विस्तृत जानकारी दी। नरसिंहपुर की महाविद्यालय प्राचार्या ने इसे अविस्मरणीय बताया। छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उत्सुकता व उत्साह को हिट वॉइस के साथ शेयर किया।
दिव्यांगजनों ने भी दिखाया जोश.. निकाली तिरंगा यात्रा
जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान में दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। देश के प्रति प्रेम और समर्पण तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने दिव्यांगजनों ने शहर के हृदय स्थल कमानिया गेट से गांधी भवन टॉउन हॉल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री शरद जैन भी मौजूद रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share