कमलनाथ बोले-जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार, शिवराज करते हैं सिर्फ घोषणाएं जबलपुर।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के पचमढ़ी में चले दो दिन के मंथन कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता सब जान चुकी है, अब कोई मंथन में नहीं आएगी। भाजपा की कथनी और करनी के बारे में जनता को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापंम का दूसरा भ्रष्टाचार व्यापम 2 जल्द उजागर होगा। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि माफिया दमन अभियान कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था जिसका नाम शुद्ध के खिलाफ युद्ध था। मैं चाहता था कि मप्र की पहचान माफिया-मिलावट से न हो, प्रदेश की पहचान विश्वास से हो। आज निवेश क्यों नहीं आ रहा है। जब मैंने निवेशकों को बुलाया तो उनका कहना था कि मध्यप्रदेश में बगैर कुछ दिए काम ही नहीं होता है। भाजपा के रोजगार दिवस मनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इसकी आड़ में पैसा खर्च करेगी और जनता को मूर्ख बनाएगी। भाजपा के पास पैसों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी बीजेपी के नेता नाटक कर रहे हैं, मंथन से कुछ नहीं होगा, भाजपा सिर्फ इवेंट वाली राजनीति कर रही है।
हार पर चल रहा मंथन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित अन्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार मिली है। उत्तरप्रदेश में हमारा संगठन नहीं था लेकिन उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में क्यों हारे इसका चिंतन किया जा रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन जारी है। वहीं भाजपा नाम बदलकर योजना संचालित कर रही है और सिर्फ कागजों में योजनाएं चल रही है। इंदिरा आवास योजना कांग्रेस की देन है जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया ह।ै इसके बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है और भाजपा नाम बदलकर कांग्रेस की योजनाएं चल रही है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share