Homeमध्यप्रदेशचंद्रयान- 3 की लैन्डिंग को लेकर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने की भविष्यवाणी ।

चंद्रयान- 3 की लैन्डिंग को लेकर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने की भविष्यवाणी ।

चंद्रयान- 3 को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं जगतगुरु रामभद्राचार्य ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि विज्ञान और आध्यात्म का अनोखा संगम इसके सफल होने के आसार बना रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 सफल होगा।

आपको बता दें, जगतगुरु रामभद्राचार्य बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरु हैं। उन्होंने चित्रकूट में तुलसी पीठ की स्थापना की थी। हालांकि पहले वे रामकथा वाचक के रूप में लोकप्रिय रहे। दो महीने की उम्र से ही दृष्टि खोने के बाद भी वे 22 भाषाओं के ज्ञानी हैं। इतना ही नहीं अभी तक वे 80 ग्रंथों की रचना भी कर चुके हैं।

बीते दिनों धीरेंद्र शास्त्री जब अपने चमत्कारों को लेकर जब विवाद में फंसे थे तो खुद गुरु रामभद्राचार्य उनके बचाव में सामने आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री को बदनाम करने की कोशिशों में जुटे हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जन्म यूपी के जौनपुर में सरयूपारी ब्राह्मण परिवार में मकर संक्राति को हुआ था। 1950 में जन्में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दो महीने की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। जिसके बाद चार साल की उम्र से उन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 8 साल की उम्र में उन्होंने भागवत व रामकथा करना शुरू कर दिया था। उनकी इस उपलब्धि पर भारत सरकार ने उनकी रचनाओं के लिए पद्मविभूषण से सम्मानित भी किया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments