Homeजबलपुरजगदगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने राज्यपाल जी को जगदगुरू रामानंदाचार्य 2022...

जगदगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने राज्यपाल जी को जगदगुरू रामानंदाचार्य 2022 अलंकार से किया सम्मानित

जबलपुर। पूज्य गुरुदेव जगदगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के 18 जनवरी 2022 जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के प्रथम दिन 12 जनवरी 2022 को गौशाला कार्यक्रम जबलपुर में महामहिम मंगुभाई पटेल, राज्यपाल मध्यप्रदेश जी का स्वागत वंदन किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल जी को जगदगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा जगदगुरू रामानंदाचार्य 2022 अलंकार से सम्मानित कर के भेंट किया गया।
प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रानी दुर्गावती विश्विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इसके बाद राज्यपाल का काफिला ग्राम भड़पुरा चौकीताल पहुंचा। जहां पर स्थित गोकुलधाम में स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज ने राज्यपाल को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी फूल भेंट कर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने गौशाला का भ्रमण किया और राधा-कृष्ण की मूर्ति की पूजा कर गाय को अपने हाथों से लड्डु और चारा खिलाया। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने गौशाला परिसर में अपने हाथों से एक बादाम का पौधा भी लगाया। इस दौरान उन्होंने फावड़े की जगह अपने हाथों से मिट्टी डाली और पौधे को सींचा। इस कार्यक्रम के बाद गौशाला में राघवदेवाचार्य के जन्मदिन पर राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments