Homeमध्यप्रदेशसड़क दुर्घटना में नंबर-1 बना जबलपुर तो सड़कों पर उतरे यमराज

सड़क दुर्घटना में नंबर-1 बना जबलपुर तो सड़कों पर उतरे यमराज

जबलपुर। जब भरी दुपहरी में जबलपुर की सड़कों पर यमराज नजर आए तो लोग हैरत में पड़ गए। यमराज ने लोगों से कहा कि अगर आप हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाएंगे, रेड लाइट पर नहीं रुकेंगे तो मैं आपको अपने साथ ले जाऊंगा। दरअसल जबलपुर में लोगों की जान बचाने के लिए यातायात पुलिस एनसीसी कैडेट के साथ सड़क पर उतरी और लोगों को संदेश दिया की आप लोग गाड़ी चलाएं तो ट्राफिक रूल जरूर फॉलो करें। लोगों को
नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया है। संदेश साफ है जबलपुर में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। यही वजह है कि लगातार यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। छोटी लाइन फाटक से जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि हादसों के लिए किस तरह की परिस्थितियां जिम्मेदार होती हैं। इसके साथ ही बताया कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो घायल लोगों की जान कैसे बचाई जाए।
जिस तरह से सड़कों पर नियमों को तोड़ा जाता है, उससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करती है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं होते। लिहाजा एक बार फिर प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा इन प्रयासों के चलते दुर्घटना के कितने आंकड़े कम होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments