क्या जबलपुर से मिल रही तीसरी लहर की आहट..! कितना है डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा..?

पिछली बार भी जबलपुर के रास्ते प्रदेश में आया था कोरोना
जबलपुर। 20 मार्च 2020 का दिन.. कोई भी शहरवासी नहीं भूल सकता। शाम होते-होते ऐसा लगा की शहर में कोई बड़ी त्रासदी हुई हो। शाम होते होते जिन सडक़ों में चहल पहल रहती थी, वहां सन्नाटा पसर गया। पुलिस सडक़ों पर सायरन बजाते घूमने लगी। जो जहां था, वह जल्द ही घर वापस जाना चाहता था। तब शहर में कोरोना के 4 मरीज मिले थे। चूंकि बीमारी उस समय नई थी, प्रदेश में कहीं कोई कोरॉना के मरीज नहीं थे। जबलपुर में मध्य प्रदेश में पहली बार 4 मरीज पाए गए थे। खैर तब से लेकर अब तक कोरोना की पहली लहरी भी आई और दूसरी भी चली गई लेकिन अब चिंता फिर गहरा रही है। क्या जबलपुर से तीसरी लहर की आहट सुनाई दे रही है। यह इसलिए क्योंकि पिछली बार डेल्टा वैरिएंट ने भयंकर कहर मचाया था, लेकिन जैसे ही दूसरी लहर थमी, उसके कुछ दिनों बाद चिंताजनक खबर यह आई कि जबलपुर में 6 डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज मिले हैं।
दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट था जिम्मेवार
जानकार मानते हैं कि तीसरी लहर के लिए नया वैरिएंट ही जिम्मेवार हो सकता है। जैसा दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार था, वैसे ही तीसरी लहर के लिए डाटा प्लस वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है। हालांकि जिन मरीजों के मिलने की बात कही जा रही है, वह अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसीलिए चिंता थोड़ी कम है। लेकिन फिर भी जबलपुर से खतरे के बादल टले नहीं हैं। यह इसलिए कि प्रदेश में जो 5 से 6 मरीज मिल रहे हैं उनमें से आधे जबलपुर के हैं। इसीलिए यह जबलपुर के लिए खतरा माना जा सकता है।
सक्रिय केस नहीं हो रहे कम
चिंता इस बात की भी है कि शहर में एक्टिव केस कम नहीं हो रहे हैं। अगर 2 मरीज मिलते हैं, तो अमूमन इतने ही ठीक होते हैं। गुरूवार को शहर में 4 मरीज मिले, तो 3 ठीक हुए। वहीं पूरे प्रदेश में कुल 6 मरीज मिले, जिनमें जबलपुर से 4 मरीज शामिल हैं।
वैक्सीन से थमेगी तीसरी लहर
प्रदेश सरकार इस प्रयास में है कि 30 सितंबर तक पूरी आबादी को कम से कम पहला डोज लग जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि दिसंबर तक पूरी आबादी को दोनों डोज देकर कोरोना से सुरक्षा का प्रबंध कर लिया जाएगा। अगर वाकई वैक्सीन से तीसरी लहर नहीं आई और वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएंट पर भी कारगर रही, तो खतरा कम हो जाएगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • पठान के जिस "बेशरम रंग' पर बवाल हुआ, उसकी कहानी अब आई सामने, पढ़ें क्यों चुनी 'भगवा बिकनी'
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share