Homeजबलपुरभारत देश शरीयत से नहीं.. संविधान से चलता है-वीडी शर्मा

भारत देश शरीयत से नहीं.. संविधान से चलता है-वीडी शर्मा

हिजाब कोंट्रोवर्सी पर एक बार फिर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने का संस्थान
जबलपुर। जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने हिजाब के विवाद पर फिर से साफगोई के साथ अपना बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत देश शरीयत से नहीं बल्कि देश के संविधान से चलता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने का संस्थान है। असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ तथाकथित ठेकेदार इस प्रकार की चीजों से माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। ये न होगा और न होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शालीनता और सभ्यता सभी के आचरण में है। औवेसी जैसे लोग इस देश का वातावरण खऱाब करना चाहते हैं।
सभी को साथ लेकर चलती है प्रदेश सरकार
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी को लेकर चलने वाली सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संभागीय कार्यालय में पत्रकारों से बात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मुलाकात कर बातचीत की। इसके बाद वे सीधे कटनी के लिए रवाना हो गए। इसअवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, अभिलाष पांडे, बाबा श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, रूपा राव, अश्विनी परांजपे, योगेश लोखंडे, रजनीश यादव, संदीप जैन, पंकज दुबे, जय सचदेवा, जय रोहाणी,संजय नाहतकर, डॉक्टर जयराम तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments