Homeजबलपुरउत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत एक है: ...

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत एक है: सुहास भगत

जबलपुर। भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ प्रशिक्षण वर्ग के पूर्व जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न यह बात भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा जबलपुर महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में वृन्दावन गोपाला रिसार्ट न्यू भेड़ाघाट में प्रशिक्षार्थीयो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कर विचार को सिर्फ कहते ही नही बल्कि उसे परिलक्षित करने का कार्य भी सरकार और संगठन के माध्यम से कर रहे है और इसीलिए हम मानते है कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत एक है। हम विचार के साथ जुड़े है व्यक्ति के साथ नही क्योकि व्यक्ति तो आते जाते रहते है किन्तु विचार शाश्वत है इसीलिए यह प्रशिक्षण वर्ग हमे अपने कार्य के प्रति और अधिक मजबूती से कार्य करने के लिए तैयार करता है। जिला कार्यसमिति की बैठक की प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा हमारे संगठन की परंपरा है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद प्रदेश कार्यसमिति और फिर जिला कार्यसमिति की बैठक और इसके बाद मंडलो की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला कार्यसमिति की बैठक प्रशिक्षण वर्ग के साथ ही आयोजित की गई है। जीएस ठाकुर ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समयकाल के साथ ही अनेको परिवर्तन होते रहते है जिनमे वैश्विक, राजनैतिक, सामाजिक, आपदा, घटना दुर्घटना होती है उस पर हमारा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व चिंतन करता है उस पर चर्चा होती है और प्रस्ताव बनाया जाता है जिसमे समर्थन और सुधार किए जाते है। उस प्रस्ताव को कार्यसमिति की बैठक में पारित किया जाता है। उन्होंने जबलपुर महानगर द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख बैठक में किया कार्यसमिति की बैठक में रीवा के पूर्व महापौर और जबलपुर महानगर जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। सुमित्रा वाल्मिकी व पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी किया संबोधित बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा ने भी संबोधित किया। जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, वर्ग प्रभारी दिलीप दुबे, व्यवस्था प्रभारी रिंकू विज के साथ जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री शामिल हुए। पहले दिन हुए चार सत्र भाजपा जबलपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन चार अलग अलग विषयो पर विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास एवँ विकास विषय पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने, द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर प्रशांत वाजपेयी ने, तृतीय सत्र में मीडिया के व्यवहार एवँ उपयोग विषय को श्री संदीप जैन एवँ “बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व एवँ भाजपा के वैशिष्ट्य समझ” विषय पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रथम दिवस के सत्रों के अध्यक्षता अशोक सिंघई, राजकुमार मेहता, अनूप शुक्ला, मोहन महावर ने की। प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवँ मंडल महामंत्री शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर शनिवार को सात अलग अलग विषयो पर विषय वक्ता प्रशिक्षार्थीयो को संबोधित करेंगे जिसमे पिछले सात वर्षों में अंत्योदयी पहल पर साँसद राकेश सिंह, वैश्विक परिदृश्य विषय पर राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भारत की मुख्य विचारधारये एवँ हमारी विचारधारा विषय पर डॉ जितेंद्र जामदार, अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर सुरेश देशपांडे, 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन विषय पर वीरेंद्र गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत विषय पर महंत प्रीतम पुरी, व्यक्तित्व विकास विषय पर रमेश फोफली संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments