काश.. प्रशांत किशोर की जगह राहुल-सोनिया ने कार्यकर्ताओं को दिया होता इतना समय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम दुबे का छलका दर्द, कहा-काग्रेस में लाखो योग्य कार्यकर्ता, अपने दरवाजे तो खोलो
भोपाल। कांग्रेस की हालत बहुत अच्छी नहीं है। देशभर में 2 राज्यों में सरकार बनी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में पता नहीं यहां भी सरकार बचे या न बचे। ऐसे में 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद की रोशन दिखाई दी, तो चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर में। ये वही प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को जीत दिलाई थी। लेकिन 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर कोई जादू नहीं कर पाए। ऐसे में कांग्रेस ने फिर से उन पर दांव लगाना का जुआ खेला है। बताते हैं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर यह भी है कि कांग्रेस ने उन्हें न्यौता दिया है। बहरहाल जो भी हो, लेकिन कांग्रेस में ही इस पर उठापटक होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देने लगी है। शुरूआत जबलपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम दुबे ने कर दी है। संभव है विरोध की ऐसे सुर अन्य नेताओं के भी उठने लगें।
यह लिखा प्रेम दुबे ने
सोशल मीडिया में चल रही एक पोस्ट की मानें तो वरिष्ठ नेता प्रेम दुबे ने लिखा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सम्मुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक घंटा प्रेजेंटेशन दिया। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को उन्होंने 2024 का रास्ता बताया। प्रेम दुबे का कहना है कि जितना समय प्रशांत किशोर को प्राप्त हुआ, अपना प्रेजेंटेशन करने के लिए, उसका एक प्रतिशत समय यदि कांग्रेस के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को मिलता तो काग्रेस को कभी प्रशांत किशोर की आवश्यकता नहीं पड़ती। काग्रेस में लाखों योग्य कार्यकर्ता हैं और अच्छे सुझाव और रणनीति बना सकते हैं। आवश्यकता है अपने लोगों के लिए अपने घर के दरवाजे खोले। जाहिर है कि कांग्रेस की दुर्दशा पर जी-23 गुट भी बना है, जो नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा रहा है। इन नाराज नेताओं के साथ कई और नेता जुड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस में चल रही यह घरेलू कलह आने वाले दिनों में सार्वजनिक होने की पूरी-पूरी संभावना दिख रही है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share