Homeताजा ख़बरआखिर क्या है गुमराह फिल्म कि कहानी

आखिर क्या है गुमराह फिल्म कि कहानी

पिछले हप्ते सिनेमा घर में रिलीज हुई फिल्म भोला का लोगों ने काफी प्यार तो दिया लेकिन मूवी ने उतनी कमाई नहीं कर सकी जितनी की शहरुख खान की फिल्म पठान ने कमाई की थी

पिछले हप्ते सिनेमा घर में रिलीज हुई फिल्म भोला का लोगों ने काफी प्यार तो दिया लेकिन मूवी ने उतनी कमाई नहीं कर सकी जितनी की शहरुख खान की फिल्म पठान ने कमाई की थी लेकिन इस शुक्रवार यानि आज रिलीज हुई फिल्म गुमराह को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइए जानते है आखिर क्या है गुमराह फिल्म कि कहानी और क्यों लोग इस फिल्म को पसंद कर रहें है। 

ये भी पढ़ें :-PATHAN को टक्कर देने आ रहीं ये फिल्में, जानें क्या होगा अंजाम

गुमराह फिल्म की कहानी एक बेहद ही थ्रिलिंग अंदाज में शुरू होती है। जिसमें दिल्ली में रात को एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर का कत्ल हो जाता है। इस मर्डर केस की तहकीकात करने के लिए एसीपी यादव (रोनित रॉय) और एसआई शिवानी माथुर (मृणाल ठाकुर) लगे हुए हैं। बहुत जांच पड़ताल करने के बावजूद पुलिस के हाथ इस कत्ल का कोई सुराग नहीं मिलता , मगर कुछ दिन बाद एसआई शिवानी माथुर (मृणाल ठाकुर) की कोशिशों रंग लाती है शिवानी को पड़ोसी के एक कपल की सेल्फी मिलती है,जिसमें सॉफ्टवेयर इंजिनियर कातिल का चेहरा साफ-साफ नजर आता है।

उसी सेल्फ़ी की मदद से अर्जुन सहगल(आदित्य रॉय कपूर) को पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करना शुरू कर देटी है लेकिन फिर एक नया एंगल सामने आता है जब रॉनी को  पुलिस के साथ शराब पीकर हाथापाई करने के जुर्म में पकड़कर थाना लेकर आती है

ये भी पढ़ें :- पठान के बेशरम रंग गाने पर बवाल.. जनाब..! यही तो है हिट होने का फार्मूला

रॉनी (आदित्य रॉय कपूर) की शक्ल देखकर पुलिस एक बार फिर से सकते में आ जाती है, क्योंकि वो अर्जुन सहगल का हमशकल होता है। इसी जांच-पड़ताल में पुलिस उस वक्त और ज्यादा परेशान हो जाती है , जब कत्ल के सुबूत दोनों के खिलाफ मिलन शुरू हो जाते हैं। अर्जुन और रॉनी के साथ उनके ट्रैक भी चलते हैं, जहां अर्जुन का लव एंगल आगे बढ़ता है, तो वहीं रॉनी के जरायमपेशा काम और दोस्त चड्डी के साथ उसकी बॉन्डिंग।

मगर जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती जाती है, पुलिस के लिए यह साबित करना काफी मुसकिल हो जाता है कि असली कातिल कौन है अर्जुन है या रॉनी? उस सॉफ्ट वेयर इंजिनियर का खून किसने किया था और कतल करने की नौबत आखिर क्यों आई थी? और इन दोनों हमशक्लों का आपस में क्या रिश्ता है? आपको ये सब जवाब आपको फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएंगे? इसलिए जल्दी से फिल्म देखिए और सब के जबाब कमेन्ट कर के दीजिए। 

ये भी पढे :- अवैध रेत के उत्खनन व परिवहन में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, डंपर व 1 हिटैची मशीन जप्त

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments