Homeजबलपुरलालच और शक ने उजाड़ दिया भाई का परिवार.. अपने ही बने...

लालच और शक ने उजाड़ दिया भाई का परिवार.. अपने ही बने खून के प्यासे

जबलपुर। शहर के बैजनाथन नगर में गुरुवार की सुबह कपड़ा व्यापारी की हत्या पत्थर पटककर कर दी गई थी। इसका खुलासा रांझी पुलिस ने कर दिया है। रांझी पुलिस ने व्यापारी दीपक फूलमाली की हत्या के आरोप में उसके ही जीजा और भांजे को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह सब इसलिए हुआ कि मृतक अपनी दोनों बहनों में से बड़ी बहन का साथ देता था, उसकी मदद के लिए हमेशा खड़ा रहता था। यही वजह रही कि छोटी बहन और उसके पति को वह फूटी आंख नहीं सुहाता था। बस फिर क्या था दोनों ने प्लॉन बनाया और भांजे के साथ ही जीजा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
बड़ी बहन के जेवर हुए थे चोरी
मृतक दीपक फूलमाली की बड़ी बहन नंदा के करीब 3 महीने पहले जेवरात चोरी हो गए थे जिसका शक नंदा ने अपनी छोटी बहन बबीता पर जताया था। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। बड़ी बहन नंदा मृतक दीपक फूलमाली के साथ रांझी थाने में जेवर चोरी की शिकायत करने भी कई बार गई थी। यही बात बबीता और उसके पति को नागवार गुजर रही थी।
नंदा के जेवर रखे थे बबीता के पास
दीपक की बड़ी बहन नंदा छिंदवाड़ा में एक कॉलेज में पदस्थ है और उसके कोई बच्चे नहीं थे। इसलिए उसने अपनी छोटी बहन बबीता के बेटे सौरभ को अपने साथ रख लिया था। कुछ माह पहले नंदा ने अपने जेवरात छोटी बहन बबीता को रखने के लिए दे दिए। इन जेवरातों को देखकर बबीता की नीयत बदल गई। उसने इन सोने के जेवरतो को पीतल का बता दिया, जिसके बाद दोनों बहनों में खटपट शुरू हो गई और बातचीत भी बंद हो गई।
दीपक की हत्या करने जीजा-भांजे ने बनाया प्लान
मृतक दीपक अपनी बड़ी बहन नंदा का शुरू से साथ देता रहा है। यही चीज बबीता के पति ओमप्रकाश और बेटे सौरभ को खल रही थी। इसके चलते दोनों बाप-बेटे ने दीपक को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया। बुधवार की रात जब मृतक दीपक अपनी दुकान बंद करके घर आ रहा था। तभी दोनों आरोपियों ने उसे बैजनाथन नगर के पास रोका और जबरदस्ती खंडहर के अंदर ले गए। यहां सिर पर पत्थर पटककर दीपक की हत्या कर दी। रांझी पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments