मप्र में फिर बड़ी सेंध.. जिसे कांग्रेस अपना उम्मीदवार समझ रही थी, उसे ले उड़ी भाजपा

भोपाल। मप्र में तीन विधानसभा और एक लोकसभा का चुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों के चयन में जुटी हुई हैं। लेकिन इससे पहले एक बड़ी सेंध भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में लगाई है। भाजपा ने अलीराजपुर की जोबट विधानसभा में उस प्रत्याशी को ही लपक लिया, जिसे कांग्रेस अपना मानकर चल रही थी। शनिवार देर रात खबर आई कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से बात करेंगे। संभावना यह थी कि वे चुनाव से संबंधित कोई बयान दे सकते हैं। लेकिन जब मीडिया से जानकारी छनकर आई तो कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई। उप चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक सुलोचना रावत भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं उनके बेटे विशाल रावत ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सुलोचना या उनके बेटे विशाल रावत को जोबट विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है।
अपना मानकर चल रही थी कांग्रेस
सुलोचना रावत कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं और कांग्रेस अब तक सुलोचना रावत को अपना प्रत्याशी मानकर चल रही थी। साथ ही अलीराजपुर के बड़े नेता विशाल रावत भी अब कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री निवास पर यह बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
भाजपा में शामिल होनरे की यह बताई वजह
सुलोचना रावत ने तर्क दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा कर भाजपा में आई हैं। वे चाहती हैं कि अलीराजपुर का विकास और आदिवासी वर्ग उन्नति करे। वहीं विशाल रावत ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह का नेतृत्व और विकास के कारण ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं। युवाओं को विकास की योजनाओं के साथ जोडऩा मुख्य उद्देश्य है। नई भर्तियां होने वाली हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है। इसलिए वह भाजपा से जुडक़र विकास यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। यही कारण है कि जोबट विधानसभा के लोग हमारे साथ हैं। विकास की धारा में हम भी साथ होना चाहते हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share