संत कालीचरण की गिरफ्तारी पर गिरिराज ने दी नसीहत, अरुण यादव भड़के
डिंडौरी/शमशाबाद। बापू के खिलाफ अपशब्द कहने वाले कालीचरण के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इतनी तत्परता नक्सलवाद को खत्म करने में दिखाई होती तो आज छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर होती। अल्प प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं शमशाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि
देश मे गोडसे की विचारधारा लागू नही होने देंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव शमशाबाद के महानीम चौराहे पर अल्प समय के लिए रुके और कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ से मुलाकात की बहिं अरूण यादव ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बाबा कालीचरण की गिरफ्तारी पर कहा कि आज देश दो विचार धराओ पर चल रहा है। हिंदुत्व और हिन्दू बादी बाबा की टिप्पणी उन संगठनों औऱ भाजपा का चरित्र उजागर करती है। हम देश मे गोडसे की विचारधारा लागू होने नही देंगे ऐसे बाबाओं पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के व्यान पर कटाक्ष किया कि नरोत्तम जी हमे कानून न सिखाएं। छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून का पालन किया है।