जबलपुर में गांधी लाइब्रेरी, 4 उद्यानों, 4 परियोजनाओं व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया वर्चुअल लोकार्पण
जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल के मिन्टो हॉल से प्रदेश के नगरों में एक हजार करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। यह आयोजन जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 299 करोड़ का ऑनलाइन वितरण किया गया। जबलपुर नगर निगम, स्मार्ट सिटी और जबलपुर विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में टाउन हॉल स्थित गांधी लाइब्रेरी में आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी लाइब्रेरी, 4 उद्यानों, 4 होम परियोजनाओं व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
शहर को सौगात देने पर जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान जबलपुर में आवास के मालिकाना हक के रूप में चाबी का वितरण किया गया। इस दौरान कैंट विधायक अशोक रोहाणी, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व महापौर स्वाती गोडबोले ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने एक साथ इतनी सारी शहर को सौगातें देने के लिए केन्द्र शासन एवं राज्य शासन का आभार जताया। कार्यक्रम में निगमायुक्त संदीप जीआर, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी निधि सिंह राजपूत, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
जबलपुर को यह सौगात
-100 से अधिक पुरानी इमारत को 312 लाख की लागत से संरक्षित एवं सवंर्धित गांधी लाइब्रेरी का ई-लोकार्पण।
-जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में 11 स्थानों घमापुर से चुंगी, गोकलपुर से रॉझी, मिलिट्री हॉस्पिटल से कटारिया थीम पार्क, सिविल लाईन, सी.जे. बंगला से हाईकोर्ट।
-हाईकोर्ट से पर्यटन भवन से सर्किट हाउस क्र. 1 इलाहाबाद बैंक चौक से कैरब्ज, कटंगा चौक से ग्वारीघाट रोड़, नागरथ चौक, इनकम टैक्स चौराहा, रसल चौक पर सडक़ सुरक्षा को बेहतर करने 55 लाख की लागत से रोड सेफ्टी एक्यूपमेंट का लोकार्पण।
– अमृत योजना के अंतर्गत शहर के 4 प्रमुख उद्यानों आदर्श नगर पार्क क्षेत्रफल 1.01 एकड़ लागत राषि रूपये 87.29 लाख।
-शिव नगर पार्क क्षेत्रफल 1.62 एकड़ लागत 123.14 लाख, चन्द्रशेखर पार्क क्षेत्रफल 2.42 एकड़ लागत 175.06, अधारताल पार्क क्षेत्रफल 4.15 एकड़ लागत 206.55 लाख की लागत से निर्मित उद्यानों का लोकार्पण।
-जबलपुर विकास प्राधिकरण की 4 परियोजनाओं योजना 2 बाजनामठ, योजना क्र. 14 माढ़ोताल, योजना क्रमांक 5 विजय नगर और योजना क्रमांक 11 शताब्दीपुरम के आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों का लोकार्पण।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share