पहले बसाया, अब उजाड़ रहे.. ये कैसा न्याय है

फ्लाई ओवर निर्माण में बाधक मैकेनिक जोन पर चली जेसीबी तो पूछा सवाल
जबलपुर। मदनमहल से दमोहनाका तक बनाए जा रहे फ्लाई ओवर निर्माण के लिए मदन महल लिंक रोड के मैकेनिक जोन को नगर निगम ने हटा दिया। अतिक्रमण दस्ता जब मौके पर पहुंचा तो भारी हंगामा हुआ। यहां दुकान लगा रहे मैकेनिकों ने पूछा कि साहब.. आपने ही तो हमें यहां बसाया था और अब आप ही हटा रहे हो। बहरहाल अतिक्रमण दस्ते ने घंटों की मशक्कत के बाद करीब 36 दुकानों को हटा दिया और रोड साफ कर दी। बताया गया कि यहां फ्लाई ओवर निर्माण के पिलर बनाएं जाएंगे, ताकि स्नेह नगर की तरफ से आने वाले नागरिक दमोहनाका जाने के लिए फ्लाई ओवर का उपयोग कर सकें।
दुकानें बेचकर चले गए विस्थापित
नगर निगम की कार्रवाई का मैकेनिकों ने विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया। मैकेनिकों का आरोप था कि नगर निगम ने खुद ही उनके लिए लिंक रोड पर जगह चिन्हित कर मैकेनिक जोन का निर्माण कराया था। अब नगर निगम खुद ही उन्हें यहां से हटा रहा है। हालांकि इनमें से 10 दुकानों को नहीं हटाया गया। बताया गया कि इन्हें नगर निगम ने मैकेनिक जोन में विस्थापित किया था। जब अन्य मैकेनिक नहीं माने तब पुलिस ने सख्ती बरतते हुए जेसीबी की मदद से टपरेनुमा दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। नगर निगम का कहना है कि जिन मैकेनिकों को मैकेनिक जोन में जगह आबंटित की गई थी, उनमें से एक भी मैकेनिक ने यहां दुकान नहीं खोली। बल्कि अपनी दुकानें दूसरों को बेच दी। यहां से जितने भी अतिक्रमण हटाए गए वे अवैध थे। नगर निगम के रिकार्ड में वे दर्ज नहीं है।
फ्लाईओवर की राह में अभी और रोड़े
लोक निर्माण विभाग मदनमहल से दमोहनाका तक 945 करोड़ की लागत से करीब आठ किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर का निर्माण कर रहा है। अभी फ्लाईओवर के लिए कई निर्माण टूटने हैं। ऐसे में इस तरह का हंगामा और धूल के गुबार लोगों का पीछा नहीं छोडऩे वाले।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share