Homeजबलपुरघायल अजगर कॉलोनी में घुसा तो मच गया हड़कंप

घायल अजगर कॉलोनी में घुसा तो मच गया हड़कंप

सिग्मा सिटी कॉलोनी में घुसा करीब 12 फीट का अजगर
कुछ लोगों ने अजगर को मारे पत्थर
इलाज के बाद जंगल में छोड़ा गया
एक अन्य अजगर को भी गंगानगर से पकड़ कर छोड़ा गया
जबलपुर। शुक्रवार को दोपहर एक घायल अजगर कॉलोनी में घुसा जिससे हड़कम्प मच गया। सिग्मा सिटी के पास करीब 12 फीट लंबा घायल अजगर कॉलोनी में घुस गया। अजगर को देखने के बाद रहवासियों में हड़कम्प मच गया। सूत्रों के अनुसार कॉलोनी में दोपहर में लोगों ने एक अजगर को देखा और उससे छेड़खानी करने लगे। इस बीच किसी ने पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद वह खूँखार हो गया।
सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ सर्प मित्र शनि अहिरवार, रत्नेश अठया, हर्ष गुप्ता आदि मौके पर पहुँचे और अजगर को पकड़ा और वेटरनरी में उसका इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया। इसी तरह गढ़ा गंगा नगर बस्ती में एक अजगर घुस गया था जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments