मप्र में राहुल गांधी पर दर्ज हो सकती है एफआईआर.. अब इस बयान पर बवाल

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मप्र में भी हलचल मच गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू हैं। वे सुविधा से टोपी और टीका लगाते हैं और धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं मानता था कि में उनमें बालपन है, लेकिन संघ के बारे में उनके बयान पर पीड़ा हुई है। वे संघ को क्या समझ पाएंगे। उन्होंने संकेत दिए कि कानून विशेषज्ञों से राय लेकर विचार किया जाएगा कि इस पर कोई कायर्वाही की जा सकती है क्या। क्या इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
राहुल का यह था बयान
राहुल गांधी ने कहा था कि संघ और भाजपा अपने फायदे के लिए धर्म का उपयोग करते हैं। जबकि कांग्रेस की विचारधारा बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि ये किस प्रकार के हिंदू हैं। धर्म का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन ये हिंदू नहीं हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बयान दिया कि कोई भी राहुल गांधी के बयान को गंभीरता से नहीं लेता। लेकिन मप्र में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी पर मामला दर्ज हो सकता है।
इससे पहले यह भी था राहुल का विवादित बयान
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मंदिर जाते हैं, वे बाहर आकर दुष्कर्म करते हैं। इस बयान पर भी खासा बवाल हुआ था। हिंदूवादी संगठनों ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया था। जबकि भाजपा ने राहुल गांधी की सोच पर सवाल उठाए थे।
चीन को भी पीछे कर दिया भारत ने
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इंदौर दौरे पर कहा कि गडकरी जी आज हजारों करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। भारत ने चीन को सडक़ बनाने में पीछे कर दिया है। रोज 37 किलोमीटर सडक़ बन रही है। उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। हम कोरोना का फन कुचल देंगे। वहीं एनसीआरबी की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि हम अपराध छुपाते नहीं हैं। देश का ऐसा राज्य है जहाँ ई एफआईआर है। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा का काम किया गया है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share