Homeजबलपुरकिसान का रोटावेटर चोरी गया, चली गोली, हुई जेल, अब 5 माह...

किसान का रोटावेटर चोरी गया, चली गोली, हुई जेल, अब 5 माह बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुंदरई के किसान की अजब कहानी.. पत्नी ने सभी अधिकारियों के दर पर लगाई हाजिरी
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुंदरई ग्राम में एक किसान के खेत से गत 5 माह पूर्व रोटावेटर की चोरी हुई थी। किसान 15 दिनों तक रोटावेटर की पतासाजी करता रहा। इस दौरान किसान को एक ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक ट्रैक्टर दिखा जिसमें रोटावेटर जा रहा था। उसी को लेकर वह पतासाजी करते-करते दमोह जिला के तारादेही थाना अंतर्गत कोट खेड़ा पहुंचा। जहां उसका रोटावेटर एक किसान के घर में रखा देखा। तत्काल उसने उसकी फोटो खींची और उस किसान से बातचीत करने लगा। पता लगा कि उन्हीं के गांव गुंदरई का सल्लू लोधी और उसका साला संजू लोधी गिरवी रखकर गए हुए हैं। वहां से वापस लौट कर किसान चंद्रभान सिंह ट्रैक्टर तथा बंदूक लेकर उनके घर होकर थाने जा रहा था। बुजुर्गों से बताया कि हमारा रोटावेटर मिल जाए। लेकिन वहां बात ’यादा बढ़ गई और वह वापस आने लगा। तभी परिवार के & लोग डंडा लेकर तथा मोबाइल से वीडियो बनाते हुए पीछे से मारने दौड़े। तभी चंद्रभान सिंह ने अपने बचाव मे पैरों मे फायर करना शुरू कर दिया जिसमें & लोगों को छर्रे लगे। तभी सूचना पाकर बेलखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिन्हें घायल अवस्था में मेडिकल भेजा गया। किसान चंद्रभान सिंह बंदूक लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसने अपने आप को बंदूक सहित बेलखेड़ा थाने में सरेंडर कर दिया था।
आत्मसुरक्षा में गोली चलाई, हो गई जेल
पति चंद्रभान सिंह के जेल जाने के बाद पत्नी सीता बाई ने दिनांक 14-9-21 बेलखेड़ा थाने में रोटावेटर की चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन पुलिस के रवैया को लेकर सीताबाई कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एसपी कार्यालय जबलपुर व एसडीओपी पाटन को भी शिकायत दी। तभी 4 माह बाद क्राइम ब्रांच जबलपुर एवं बेलखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटखेड़ा जाकर चोरी गया रोटावेटर एवं ट्रैक्टर ट्राली जप्त करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेलखेड़ा पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सल्लू लोधी और ओमश्री फरार चल रहे हैं। जिनके ऊपर पूर्व में कई मामले लंबे है जल्दी ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments