Homeमध्यप्रदेश9 दिन तक विराजमान माँ दुर्गा की विदाई, चल समारोह में दिखा...

9 दिन तक विराजमान माँ दुर्गा की विदाई, चल समारोह में दिखा जनसैलाब

जबलपुर। नवरात्र पर 9 दिन तक विराजमान माँ दुर्गा की विदाई के लिए शहर में चल समारोह निकाला गया। विधि विधान, पूजन-अर्चन व हवन के उपरांत प्रतिमाओं को विसर्जन शुरू हुआ। विजयादशमी पर चल समारोह गोविंदगंज समिति के तत्वावधान में निकला गया। शोभायात्रा यात्रा में 35 प्रतिमायें शामिल रहीं। यात्रा का प्रारंभ तीनपत्ति चौक से हुआ एवं भिन्न स्थानों से होते हुए हनुमानताल में विसर्जन के साथ समापन हुआ। गोविदगंज समिति अध्यक्ष ने हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी व नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। अनेक स्थानों पर संस्थाओं व समितियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान नगर की जनता का सैलाब दिखा। नागरिकों में उत्साह चरम पर रहा सभी श्रदालुजन माँ के आशीर्वाद व शोभायात्रा का आनंद लेने उमड़ रहे थे।
अनेक स्थानों पर मंच पर नगर के गणमान्य नागरिक स्वागत हेतु उपस्थित रहे जिनमें नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, अश्विनी परांजपे, विधायक विनय सक्सेना, लखन घनघोरिया, अंजू भार्गव सहित कई क्षेत्रों के पार्षद व अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही। शोभायात्रा की भव्यता अति मनमोहक रही। साथ ही इस संपूर्ण समारोह को व्यवस्थित रखने में प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments