शारदीय नवरात्र की धूम.. माँ की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

जबलपुर। जबलपुर में माँ दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। समय का कोई प्रभाव होता नहीं दिखा। संपूर्ण नगर का माहौल भक्तिमय रहा व जबलपुर ही नहीं वरन दूर-दूर से लोग जबलपुर के नवरात्र का आनंद लेने आये, शायद इसीलिए जबलपुर का नवरात्र पर्व अपनी भव्यता के लिऐ प्रसिद्ध है। विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समितियों द्वारा आयोजित किये गये। कहीं रांगोली प्रतियोगिता ने नागरिकों को आकर्षित किया तो कहीं गरबा आयोजन। कृपाल चौक गुप्तेश्वर में खैर माई दुर्गा समिति द्वारा गरबा का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे। हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुये समिति सदस्य ने बताया कि गरबा आयोजन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र पार्षद निशा राठौर एवं विशिष्ट अतिथि पंकज पांडे पूर्व पार्षद, महापौर जगतबहादुर रहे। इनके अतिरिक्त समिति सदस्य नागेश भोसले, विजय जैन अध्यक्ष खेरमाई दुर्गा समिति एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share