सत्ता के सेमीफाइनल में सबके अपने-अपने गणित और तर्क

जबलपुर। मप्र में हुए नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा के 7 और कांग्रेस के 3 महापौर चुने गए हैं। जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस को सफलता मिली है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि जबलपुर और ग्वालियर में भाजपा के ज्यादा पार्षद जीते हैं, इसलिए यहां उनका बहुमत है। सिंगरौली में आप का महापौर चुना गया, लेकिन वहां भी भाजपा के ज्यादा पार्षद हैं। सीएम ने कहा कि जनता ने पार्षदों को जिताया है। उन्होंने चुने जनप्रतिनिधियों से विनम्रता से जनता की सेवा करने के लिए कहा है।
शून्य पर थे, तीन महापौर का चुनाव जीता-कमल नाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 2015 में हमारा एक भी महापौर नहीं था, अब 3 महापौर जीते हैं। बुरहानपुर और उज्जैन में महापौर के लिए नजदीकी मुकाबला रहा। पुलिस, पैसा और प्रशासन से था चुनाव, जनता ने भाजपा को हराया। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में आप एक सीट जीती है लेकिन उसके पार्षद हार गए। उन्होंने ओवैसी की पार्टी के भाजपा की बी टीम बताया। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा में मैं डेढ़ दिन रहा, जिताने के लिए जनता का धन्यवाद।
यह जीत भाजपा नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास है-वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगरीय निकाय में जीत पर कार्यकर्ताओं व जनता को धन्यवाद है। उन्होंन कहा कि बूथ पर मेहनत के कारण नगरीय निकाय में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। यह जीत भाजपा नेतृत्व के प्रति और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का विश्वास है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share