Homeएमपी चुनाव 2023बुंदेलखंड में दिग्विजय सिंह के दौरों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा -...

बुंदेलखंड में दिग्विजय सिंह के दौरों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा – लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी कुछ व्यक्त है लेकिन अभी से राजनीतिक पार्टी के नेता एक दूसरे में तंज कसने लगे है ऐसे ही कुछ बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड दौरे में तंज कसा है भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक बल्ब फ्यूज हैं, जिसमे फिलामेंट नहीं डला जा सकता है दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड के चाहे जीतने भी दौरे कर लें, इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बुंदेलखंड में दिग्विजय सिंह के दौरों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

भार्गव यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 1984 में उनके पहले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, लेकिन तब भी रहली सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी। जब राजीव गांधी बुंदेलखंड में भाजपा को नहीं हरा पाए, तो दिग्विजय सिंह के दौरों से क्या फर्क पड़ेगा। , उन्होंने आगे कहा कि जनता को दिग्विजय सरकार में पानी, बिजली, सड़क सबकी बदहाली याद है और अब कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आना असंभव है।

वर्गों के नाम पर जातिवाद फैलाना संविधान के साथ न्याय नहीं है।

कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ की परिवर्तन यात्रा पर भी पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्गों के नाम पर जातिवाद फैलाना संविधान के साथ न्याय नहीं है। इधर प्रदेश में कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ की धर्म रक्षा यात्रा पर भार्गव ने कहा कि अभी तो मध्यांतर है। चुनाव आने में अभी 5-6 महीने का वक्त और है। इस दौरान अभी और भी बहुत सियासत देखने मिलेगी। भार्गव ने कहा कि प्रदेश में ऐसी पार्टियां भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिनके प्रदेश में एक पार्षद भी नहीं हैं।

भार्गव ने किया भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का बचाव

भार्गव ने मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का बचाव करते हुए कहा कि अब तक ना तो त्रिपाठी ने भाजपा छोड़ी है और ना ही नई पार्टी अस्तित्व में आई है।

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments