Homeताजा ख़बरMP News : गंगाजल का कलश लेकर पैदल चल रही शिवरंजनी तिवारी...

MP News : गंगाजल का कलश लेकर पैदल चल रही शिवरंजनी तिवारी की मन की बात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बताएंगे

MP News : एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही शिवरंजनी तिवारी पवित्र धाम गंगोत्री से गंगाजल लेकर किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए बागेश्वर धाम के लिए निकली है। छात्रा सिर में गंगाजल का कलश लेकर पैदल चल रही है। जैसे ही वह अपने साथियों के साथ छतरपुर जिले की सीमा अंतर्गत गढ़ीमलहरा के पास पहुंची वहाँ उसका स्वागत किया गया। यही मीडिया के लोगों ने शिवरंजनी तिवारी से गंगाजल कलश यात्रा को लेकर तमाम सवाल किए जिसमें उसका कहना था कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी जिस तरह से सबके मन की बात जानते हैं वैसे ही वे ही उसके मन की बात बताएंगे।

जानकारी के मुताबिक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही शिवरंजनी तिवारी मध्यप्रदेश के सिवनी जिला की रहने वाली है। वह 1 मई को गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल का कलश लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकली है। मीडिया ने जब मन कामना पूछी तो उसने कहा कि महाराजश्री ही उसके मन की कामना पर्चा के माध्यम से बताएंगे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments