गुरू पूर्णिमा पर भक्तिमय हुई संस्कारधानी, जगह-जगह पूजन

जबलपुर। आराध्य गुरूदेव ब्रह्मलीन परमपूज्य पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी देवतुल्य थे। मप्र ही नहीं देश-विदेश में भी उनके असंख्य श्रद्धालु थे। दद्दाजी ने अपने गुरू स्वामी करपात्री जी महाराज के आदेश पर विश्व कल्याण के लिए पहला शिवलिंग निर्माण 1980 में जबलपुर से प्रारंभ किया और 131 यज्ञ करवाए। उनके देवलोक गमन के बाद दद्दा धाम कूडऩ, घनश्याम बाग, बाकल, जिला कटनी में विशाल मंदिर बनाया गया है, जो लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। गुरू पूर्णिमा के शुभ दिन असंख्य श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव पंडित देवप्रभाकर शास्त्री की का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व दद्दा जी के अनन्य शिष्य पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी कटनी स्थित दद्दा धाम मंदिर में जाकर उन्हें नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दद्दा धाम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दद्दा जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दद्दाजी को भोग लगाया गया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जगतगुरू राघव देवाचार्य जी का श्रद्धालुओं ने पूजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राममूर्ति मिश्रा ने राघव देवाचार्य जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार के साथ विधायक अशोक रोहाणी ने भी राघव देवाचार्य जी को नमन कर आशीर्वाद लिया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी भी महाराजश्री से मिलने पहुंचे और पूजन कर आशीष लिया। अन्य श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धापूर्वक नमन कर पादुका पूजन किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने भी जगतगुरू राघव देवाचार्य जी का आशीर्वाद लिया। महाराज श्री की अगुवाई में कलेक्टर इलैया राजा टी ने गणमान्य नागरिकों के साथ स्नेहनगर पार्क में पौधे रोपे। जगत् गुरू राघव देवाचार्य जी ने गुरू पूर्णिमा पर गुरू की महिमा का वर्णन किया। महाराजश्री के दर्शन करने आए कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर खुद को धन्य महसूस किया। उन्होंने जगत् गुरू राघव देवाचार्य जी को देवतुल्य बताया।
आदि शंकराचार्य चौक स्थित समन्वय सेवा केंद्र में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद जी की पादुकाओं का पूजन किया गया। मध्यप्रदेश गोसंवद्र्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानन्द गिरी जी के सानिध्य में सत्यमित्रेश्वर महादेव का पूजन-अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा ने महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानन्द गिरी जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानन्द गिरी जी के शिष्यों ने भी पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्यप्रदेश गोसंवद्र्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानन्द गिरी जी ने गुरू पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि इस पर्व की परंपरा सृष्टि के आदिकाल में हुई है। उन्होंने गुरू की महिमा बताने के साथ ही शिष्यों के गुण भी बताए।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share