तेंदुए के शिकार के लिए लगाया करंट वाला तार, फंस गया सियार

वन विभाग ने भी शिकारियों का फिर कर लिया शिकार
वन परीक्षेत्र अधिकारी अपूर्व प्रखर शर्मा की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर। बरगी के घने जंगल में शिकारी अक्सर शिकार करने के लिए जाल बिछाते हैं। इस बार भी जाल बिछाया गया लेकिन उस जाल में फसना तो तेंदुए को था लेकिन फस गया सियार। जबलपुर के बरगी अन्तर्गत मुकनवारा गांव से लगे घने जंगल में तेंदुए की आहट थी और इस आहट को भांप के शिकारियों ने शिकार करने के लिए तार बिछाकर करंट लगा दिया। उस तार में तेंदुआ तो नही फंश सका लेकिन एक सियार जरूर फंश कर बेमौत मारा गया। लेकिन इस मौत के बाद शिकार करने वाले शिकारी खुद शिकार हो गए और वन विभाग के हत्थे चढ़ गए। बरगी वन परीक्षेत्र अधिकारी अपूर्व प्रखर शर्मा ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि मुकनवारा गांव से सटे जंगल में शिकारी ने तेंदुए के शिकार करने के लिए करीब 1000 वर्ग फीट में जी आई तार फैलाया था और इसमें तेज़ करंट भी दौड़ रहा था। करंट लगने से एक सियार की मौत हो गई। वन विभाग को जैसे ही सूचना मिली वन विभाग की टीम रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची यहां पर एक सियार का शव मिला पड़ताल की तो आगे जानकारी भी निकल कर सामने आई, उसके बाद वन विभाग ने शिकारियों की तलाश शुरू की और वन विभाग की टीम के हत्थे कमलेश ठाकुर ,प्रकाश ठाकुर और रघुवीर ठाकुर चढ़ गए।
आरोपियों ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए हमने जाल लगाया था लेकिन अगर आंतरिक बात की जाए तो यहां पर तेंदुए के शिकार के लिए जाल बिछाया गया था और सियार फँसने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरे मौके का मुआयना किया और उसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उप वन मंडल अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने तमाम कार्यवाही की जानकारी दी।
बरगी के घने जंगलों में युवा रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा लगातार जंगलों की रक्षा कर रहे है और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, और शिकारी लगातार वन विभाग के शिकंजे में आ रहे हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share