Homeजबलपुरबीजेपी में चिंतन का दौर, निशाने पर कांग्रेस और आप

बीजेपी में चिंतन का दौर, निशाने पर कांग्रेस और आप

जबलपुर/भोपाल। पचमढ़ी में मंत्री परिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक वंदे मातरम् के गायन के साथ शुरू हो गई है। इसके साथ ही जबलपुर में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। जाहिर सी बात है दोनों बैंठकें/मंथन का उद्देश्य 2023 का विधानसभा चुनाव है। पचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिना तामझाम के प्राकृतिक वातावरण में बैठक हो रही है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कई नवाचारों को देश ने अंगीकार किया है। मंथन शिविर से निकला सार समाज के हर वर्ग के विकास को साकार करेगा और नई योजनाएं मूर्त रूप लेंगी।
जबलपुर में हो रही भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जबलपुर पहुंचे। उनका सांसद राकेश सिंह, नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर ने स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है और आप का मप्र में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि देश तय करेगा कि राहुल गांधी यूथ आइकॉन हैं या नहीं। तीसरे मोर्चा के गठन पर उन्होंने कहा कि जिनका अस्तित्व नहीं है वे मोर्चा बना रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स पर अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे लोगों को भारत और भारत की संस्कृति से प्रेम नहीं है।
जबलपुर में भाजयुमो का मंथन, चुनाव की बनी रणनीति
जबलपुर में हो रही भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी पहुंचे हैं। पहले दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी कोई चुनौती नहीं है। भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments