पुतला दहन पर घिरी कांग्रेस, एसआई दिल्ली रेफर, कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का मामला, रासुका भी लगेगी

ग्वालियर। ग्वालियर में पिछले दिनों पुतला दहन के दौरान एक पुलिस बुरी तरह झुलस गया। एसआई दीपक गौतम के झुलसने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कार्यकर्ताओं पर एफआईआर से नाराज कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार आंदोलनों को दमन करना चाहती है। विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती। आंदोलन जारी रहेंगे। देवेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस ग्वालियर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार अंगे्रजों की तरह दमन कर रही है। इससे पहले भी भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसते रहे हैं। लेकिन इस तरह हत्या के प्रयास या रासुका की कार्रवाई नहीं की गई।
एसआई दिल्ली में भर्ती
सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम को इलाज के लिए सफदरगंज अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। झुलसने के कारण उनके सीने में गहरे घाव आए हैं। पुलिस ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सरकार विपक्ष व जनता की आवाज को दबावे का काम कर रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में गलत परंपरा डालीह है। तानाशाहीपूर्वक विपक्ष का आवाज को कुचला जा रहा है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share