कांग्रेस को थी कभी यह बीमारी.. अब भाजपा भी चपेट में आ रही..!

भोपाल। कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश में राज किया, कई राज्यों में उसकी सरकार रही। इस कारण उसे यह गुरूर हो गया कि कोई उसे हरा नहीं सकता। 2003 के बाद कांग्रेस ने दो बार सरकार बनाई और 10 साल तक राज किया। उसी दौरान जब राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाए गए, तब उन्होंने जयपुर में कहा था कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो लगातार चुनाव जीतती है। कांग्रेस बस यूं ही चुनाव जीत जाती है। तब उनका आशय यह रहा होगा कि जीतना कांग्रेस की फितरत है। अब कुछ ऐसी ही सोच भाजपा की भी हो गई है। नववर्ष पर पचमढ़ी घूमने गए भाजपा प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा लौटते समय पिपरिया में जिला अध्यक्ष माधव दास के घर निवास पर रुके। उन्होंने यहां अति आत्मविश्वास में कह दिया कि भाजपा को हराना तो दूर, कोई सामने खड़ा भी नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि देश के 70 प्रतिशत भूभाग पर हमारा राज है। संभवत: उनका मंत्वय भी यही रहा होगा कि अब भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी मध्यप्रदेश में हारी, पश्चिम बंगाल में हारी और अब उप्र में चुनाव होने हैं। ऐसे में अति आत्मविश्वास कहीं भाजपा को नुकसान न पहुंचा दे।
यह कहा वीडी शर्मा
पिपरिया में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत विश्वास के साथ कहता हूं कि भाजपा को कोई इस देश में चुनाव हराना तो छोड़ो, कोई सामने भी खड़ा नहीं हो सकता। बूथ हमारा सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार हमारी केंद्र में है, राज्य में। देश के 70 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा का राज है। हम अपने मंडल सक्षम बनाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर चले। भाजपा का संगठन सिर्फ सरकारों के बलबूते नहीं चल सकता। जो संगठन सरकार के बलबूते चले, उनका हश्र सबको पता है। इसलिए हम आजीवन समर्पण निधि ले रहे हैं, ताकि संगठन सुचारू चलता रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share