Homeताजा ख़बरMP News : राजस्थान में कांग्रेस के हो सकते हैं जल्द...

MP News : राजस्थान में कांग्रेस के हो सकते हैं जल्द दो टुकड़े

  • सचिन पायलट 11 जून को करेंगे नई पार्टी का एलान!
  • भाजपा में भी नहीं जाएंगे और वसुंधरा सरकार के समय के भ्रष्टाचार पर बने रहेंगे मुखर

जयपुर,हिट वाइस न्यूज। राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट के सब्र का बांध अब टूट चुका है और वे जल्द ही अथवा 11 जून को अपने स्व.पिता राजेश पायलट के जन्मदिन पर नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।इसके साथ ही यह तय माना जा रहा है कि प्रदेश में पार्टी के दो टुकड़े हो जायेंगे।

साढ़े 4 साल से चल रहा गहलोत से झगड़ा

सन् 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के समय सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे और गहलोत केन्द्र की राजनीति में व्यस्त थे। सचिन की मेहनत का ही नतीजा रहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन पाई । इसी आधार पर सचिन पायलट को 100 फीसद उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पद उन्हें ही मिलेगा। लेकिन अशोक गहलोत ने पांसा पलट दिया । तभी से दोनों नेताओं में वर्चस्व का झगड़ा चल रहा है।

पार्टी का नाम भी रजिस्टर्ड हो गया

सचिन पायलट खेमें से जुड़े जानकार बताते हैं कि सचिन पायलट अब पार्टी आलाकमान से सभी उम्मीदें लगभग समाप्त कर चुके हैं। नतीजतन अलग से पार्टी बनाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। जानकार तो ये भी बता रहे हैं कि पायलट ने दो नाम से पार्टी रजिस्ट्रर्ड करवा लिया है। एक नाम प्रगतिशील कांग्रेस और दूसरा है राज जन संघर्ष पार्टी। मतलब साफ है कि सचिन अब अलग होने का पूरा मन बना चुके हैं।

तो फिर संकट में आ सकती है कांग्रेस

यदि सचिन पायलट अलग पार्टी बनाते हैं तो कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। पायलट का राजस्थान में खासा जनाधार है,इस लिहाज से वे चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट कटवा की भूमिका में हो सकते हैं। जिसका सीधा फायदा भाजपा को बैठे-बिठाए मिल सकता है।

दौसा में बड़ी रैली होगी

पायलट से जुड़े सूत्रों के अनुसार 11 जून को दौसा में सचिन पायलट बड़ी रैली करने वाले हैं। इस दिन सचिन के स्व.पिता राजेश पायलट का जन्म दिन भी है।समझा जाता है कि इसी रैली में नई पार्टी का एलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments