Homeताजा ख़बरभाजपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी बदले जाएंगे।

भाजपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी बदले जाएंगे।

  • केन्द्रीय,प्रदेश प्रभारी और कुछ स्टेट प्रेसीडेंट्स पर गिर सकती है गाज
  • अमित शाह,जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने की मंत्रणा

नई दिल्ली। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बदले जाने को लेकर अहम बैठक हुई। आज की खास बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने लगभग दो घंटे तक बड़ी बैठक की। सूत्रों से पता चला है कि संगठन में बड़े पैमाने में सर्जरी की जा सकती है। पांच राज्यों के संभावित विधानसभा चुनाव और कर्नाटक में मिली हार के मद्देनजर कई राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को बदले जाने के अलावा प्रदेश प्रभारियों तथा प्रदेश अध्यक्षों को भी उनके परफार्मेंस के हिसाब से बदला जा सकता है।

पांच राज्यों पर फोकस

भाजपा हाई कमान का विशेष फोकस इस महीने के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी किसी भी सूरत में कर्नाटक जैसी हार से बचना चाहती है, क्योंकि हार का सीधा असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पड़ सकता है।

इन राज्यों के अध्यक्षों पर है नजर

बैठक में संभवत: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अध्यक्षों के परफार्मेंस पर भी मंथन किया गया क्योंकि यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा हाईकमान सभी राज्यों के संगठन स्तर पर रणनीति बना रहा है। ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की कमी न रह सके।

नए चेहरों को लाया जा सकता है

एक जानकारी के अनुसार संगठन स्तर पर बड़ी सर्जरी भी की जा सकती है और पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरे संगठन में लाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments