हर राज्य में कांग्रेस के बुरे हाल, क्या राहुल पार्टी को टूटने से नहीं बचा पा रहे

नई दिल्ली। पिछले आठ वर्षों में 400 से ज्यादा नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं। आईए आपको बताते हैं कि किन-किन नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा है। हाल ही में कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़ दी जिससे कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में करारा झटका लगा। मप्र कांग्रेस की धुरी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब कांग्रेस छोड़ी तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई। गुजरात में हार्दिक पटेल ने चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र से नारायण राणे, एन बीरेन सिंह, पेमा खांडू, आरपीएन सिंह, सुनील जाखड़, अश्विनी कुमार, पीसी चाको, कपिल सिब्बल, जितिन प्रसाद, कैप्टन अमरिंदर सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, जयंती नटराजन, प्रियंका चतुर्वेदी ऐसे छत्रपों के नाम हैं, जो कांग्रेस को मजबूत बनाए हुए थे।
2 राज्यों में भी उठापटक
अब कांग्रेस की स्थिति यह है कि सिर्फ 2 राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही सरकार बची है। राजस्थान में राजनीतिक उथलपुथल ने इसे साबित कर दिया है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। छत्तीसगढ़ में भी गाहेबगाहे पार्टी में गुटबाजी सामने आते रही है। इसके अलावा 2 राज्यों में कांग्रेस गठबंधन में शामिल है। बिहार में भी वह पिछलग्गू पार्टी बनी हुई है। सवाल यह खड़ा होता है कि कांग्रेस की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? अगले साल जिन दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं, क्या वहां कांग्रेस अपनी जमीन बचा पाएगी? क्या राहुल गांधी देश तो छोड़ो.. कांग्रेस को भी टूटने से बचा पाएंगे। बहरहाल यह तो भविष्य ही बताएगा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपना अस्तित्व बचा पाएगी या नहीं..?

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share