रात में घर आकर बदमाशों ने चलाईं दनादन गोलियां, किया पथराव

जबलपुर। जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के राजमार्ग गांव में डांस फ्लोर पर मनपसंद गाना ना बजने पर जमकर विवाद हो गया। युवकों ने मनपसंद गाने की मांग की लेकिन जब गाना नहीं बजा तो दनादन गोलियां चलने लगीं। कार्यक्रम लगन उत्सव का था, जिसकी वजह से विवाद हुआ बेलखेड़ा पुलिस की मानें तो राजमार्ग गांव निवासी राजा सिंह ठाकुर की मालाखुर्द गांव में रिश्तेदारी है। मालाखुर्द गांव से सुंदरादेही में लगुन गया था। वे भी रिश्तेदारों संग गए थे। वहां लगनोत्सव में आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया था। राजा सिंह का आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान रात 12 बजे के लगभग सुंदरादेही गांव के गुड्डा ठाकुर से विवाद हो गया। विवाद गहराता कि राजा सिंह ठाकुर अपने वाहन से घर लौट गए। राजा सिंह ठाकुर ने बेलखेड़ा थाने में दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया कि वह घर आकर सो गया था। रात पौने एक बजे के लगभग अचानक उनकी नींद फायरिंग की आवाज से टूटी। वह निकला तो घर के बाहर सुंदरादेही गांव निवासी गुड्डा ठाकुर, देवराज ठाकुर व दिनेश ठाकुर सहित 8-10 अन्य लोग बाइक सहित खड़े थे। उसे देखते ही सभी घर पर और वाहन पर पथराव करने लगे। शोर सुनकर उसका बेटा सूरत बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मेरी पत्नी रामबाई बेटे को बचाने दौड़ी तो आरोपियों उस पर भी पथराव कर दिया। उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं।मारपीट और पथराव के चलते चीख-पुकार मच गई थी। शोर सुनकर उसका भतीजा अनु और गांव के चार-पांच अन्य लोग मदद को दौड़े, तब आरोपी धमकाते हुए और हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सहित फरार हो गए। हवाई फायरिंग देवराज कर रहा था। बदमाशों ने उसके वाहन के सारे कांच तोड़ डाले। पूरे वाहन पर पथराव किए हैं। उसके घर में भी बड़े-बड़े पत्थरे फेंके थे।
राजा सिंह ठाकुर के मुताबिक सुबह होने पर वाहन के दोनों ओर 312 व 315 बोर के तीन खोखा व एक जिंदा कारतूस पड़ा मिला। पुलिस ने चारों कारतूस जब्त कर लिए हैं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर आरोपियों गुड्डा ठाकुर, देवराज सिंह और दिनेश सिंह सहित 10-12 अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी देना, फायरिंग, तोडफ़ोड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share