Homeमध्यप्रदेशखुद की रक्षा करेंगे बच्चे.. छात्र-छात्राओं को जबलपुर पुलिस दे रही है...

खुद की रक्षा करेंगे बच्चे.. छात्र-छात्राओं को जबलपुर पुलिस दे रही है ट्रेनिंग

जबलपुर। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकारचेतना अभियान चला रही है। महिलाओं और बच्चों को प्रशिक्षण के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कैसे आत्मरक्षा करनी है और अपराधियों के हौसलें को कैसे खत्म करना है, इसके गुर सिखाए जा रहे हैं। जबलपुर के स्कूलों में भी पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मॉडल हाईस्कूल में सब इंस्पेक्टर आकांक्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने जो लोग दुव्र्यवहार कर बच्चों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं, उनसे निपटने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। एसआई आकांक्षा सिंह ने विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया कि वे खुद भी सुरक्षित रहें और अन्य बच्चों को सुरक्षित रहने के गुर सिखाएं।
ट्रेनिंग प्राप्त कर लेंगे तो सक्षम भी हो जाएंगे
बढ़ते हुए अपराधों को देखते हुए बच्चों को स्वयं की सुरक्षा करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। ऐसे समय में ट्रेनिंग प्राप्त कर लेंगे तो वे सक्षम भी हो जाएंगे। चेतना अभियान इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे स्वयं अपनी रक्षा करने में सक्षम बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments