Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज ने कैलाश विजयवर्गीय को बेचारा बना कर रखा है- कांग्रेस...

मुख्यमंत्री शिवराज ने कैलाश विजयवर्गीय को बेचारा बना कर रखा है- कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करने पर  कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने निशाना साधा है।

उन्होंने भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय एक योग्य नेता है जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव में काफी मेहनत किया है, इसके बाद तो उन्हे राजसभा जाना चाहिए लेकिन वो नहीं जा पाए, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हे बेचारा बना कर रखा है। जबकि वो मेरे पिता (पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह) को बेचरा कहते है। 

जयवर्धन सिंह ने आगे मध्यप्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मिश्रा जी पिता दिग्विजय सिंह के बारे में बयान देने के बजाए अपने विधानसभा क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मिश्रा तो महाराज भाजपा में है और न शिवराज भाजपा में, वेे तो नाराज भाजपा के मुख्य अंग है।

ये भी पढ़ें :- 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments