Homeताजा ख़बरInternational Yoga Day 2023: वंदे भारत में यात्रा कर रहे यात्रियों ने...

International Yoga Day 2023: वंदे भारत में यात्रा कर रहे यात्रियों ने योग गुरु कृष्णा मिश्रा के साथ किया योग

International Yoga Day 2023 : आज के दिन पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, ऐसे में भारत में भी कई जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गए लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को एमपी की वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों द्वारा चलती ट्रेन में योगाभ्यास कर एक अनूठी यात्रा की मिसाल पेश की है। 

आज सुबह 5:40 बजे सूर्य की पहली किरण के साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई, इस ट्रेन में यात्रा कर रहे योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को योग का महत्व समझते हुए योग क्रियाएं कराना शुरू कर दिया।

योग गुरु कृष्णा मिश्रा के द्वारा यात्रियों को उनकी सीट पर बैठे बैठे ही योग की क्रियाएं कराई, उन्होंने यात्रियों से कुछ प्राणायाम कराये इस दौरान वंदे भारत में यात्रा कर रहे यात्रियों के योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।

International Yoga Day 2023 की थीम 

योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “वसुधैव कुटुंबकम” रखा गया है, जिसको केवल योग ही सार्थक कर सकता है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments