Homeजबलपुरछठ का महापर्व : 36 घंटे का उपवास खोला व विधिवत पूजन...

छठ का महापर्व : 36 घंटे का उपवास खोला व विधिवत पूजन अर्चन किया

मां नर्मदा के तट पर सूर्य को अद्र्ध देकर छठ के पावन पर्व का समापन
जबलपुर। प्रात: कालीन मां नर्मदा के तट पर उदित होते सूर्य को अद्र्ध देकर छठ पावन पर्व का समापन किया गया। महिलाओं में अत्यधिक उत्साह व उमंग दिखी। उन्होंने कच्चे दूध से बने शर्बत से अपना 36 घंटे का उपवास खोला व विधिवत पूजन अर्चन किया। साथ ही मां नर्मदा से आशीर्वाद लिया। उपस्थित श्रदालुजन उत्साह से भरपूर दिखे। संपूर्ण वातावरण अत्यधिक भक्तिमय व अति मनमोहक रहा। हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुये लोगों ने उत्साह से अपनी प्रतिक्रिया दी व छठ के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से वंशीधर सिंह ने नि:शुल्क व श्रद्धा भाव से चाय व नाश्ते के प्रबंध किया। हिट वॉइस न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह ये शुभ कार्य विगत 12 वर्षों से करते आ रहे हैं।
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संकीर्तन
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गोरखपुर गुरुद्वारा से पूर्ण श्रद्धा भाव से संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सिख समुदाय का समर्पण भाव देख लोग प्रभावित दिखे। पंज प्यारे, पीत वस्त्र व कृपाण लिये पैदल चल रहे थे जिनके चेहरे का तेज व ओजस्व अद्वितीय था। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments