मप्र की आर्थिक विकास दर 19.76 प्रश, हमने विकास के नए आयाम गढ़े-शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रगति व उन्नति की नई ऊंचाइयों का स्पर्श करे, हम सब संकल्प लें। शिवराज ने कहा कि कभी बीमारू था मप्र, अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। मप्र की आर्थिक विकास दर 19.76 प्रश है और हमने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। सभी समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मप्र के निर्माण के लिए आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि हम सबका प्राणों से प्यारा प्रदेश प्रगति एवं उन्नति की नई ऊंचाइयों का स्पर्श करे, हम सब मिलकर इस संकल्प की सिद्धि के लिए कार्य करें। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश कभी बीमारू राज्य था, लेकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास की दर है 19.76 प्रतिशत है, जो कई राज्यों से ज्यादा है। बीमार से सुचारू और अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेशवासियों से यही प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कृपा करें। आइए, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम तेजी से आगे बढ़ें। आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share