Homeजबलपुरसोच बदलो हालत बदलेंगे. पत्थर को तोड़ना है तो खुद को फौलाद...

सोच बदलो हालत बदलेंगे. पत्थर को तोड़ना है तो खुद को फौलाद बनाओ

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में विवेक तन्खा और विनय सक्सेना ने दिया गुरू मंत्र
जबलपुर। शहर के बलदेवबाग स्थित शीतलपुरी स्थित बारात घर में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जनता का दिल जीतना है तो जनता के बीच में रहो, उनके दुख-दर्द को सुनो और समझो। उन्होंने कहा कि जहां तक बन सके, जनता के सुख दुख में सहभागी बनो। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि परिदृश्य को बदलते हुए देखना है तो सबसे पहले अपनी सोच को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से सिर्फ बड़े-बड़े वादे कर रही है। कार्यकर्ता खुद जागरूक होंगे और उन वादों को खुद पूरा करके दिखाएंगे तो जनता खुद यह तय कर लेगी कि उसे किसका साथ देना है और किसका नहीं।
विनय सक्सेना ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पत्थर को तोडऩा चाहते हो, तो खुद को फौलाद बनो। पत्थर पर जब फौलाद का हथोड़ा पड़ता है तो पत्थर चकनाचूर हो जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार में बैठे लोगों और प्रदेश में की भाजपा सरकार को पत्थर दिल करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना ने भाजपा सरकार कि सभी दावों-वादों और जनता के प्रति सहानुभूति की पोल खोल कर रख दी है। अब जरूरत है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंच कर उनके दुखञदर्द को समझे और शीघ्र निराकरण भी करवाए। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंडलम, सेक्टर और विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं की प्रबंधन समिति बनाकर एक नई रणनीति के तहत जनहित के कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को मनाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह आपके व्यवहार और कामों के आधार पर स्वयं आगे बढक़र साथ देगी।
सेवाभावी टीम का किया सम्मान
विधायक विनय सक्सेना की टीम ने जन-जन तक जाकर अनाज, राशन, दवा आदि अनेक सुविधाएं पहुंचाईं। ऐसे सेवाभावी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस नेता दिनेश यादव, रमेश चौधरी, सतीश उपाध्याय, सत्येंद्र जैन, सतीश तिवारी, अतुल नरेश वाजपेई, जितेन राज, रेखा विनोद जैन, गीता शरद तिवारी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता सत्यम तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments